पटना, अगस्त 20 -- बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को आम जनों, स्थानीय प्रतिनिधि व मीडिया कर्मियों के साथ ली जाने वाली फोटो व सेल्फी पर रोक लगा दी है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय आईजी, डीआईजी व जिलों के एसपी को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया है। डीजीपी ने कहा है कि कतिपय लोगों द्वारा निहित स्वार्थ में सेल्फी का अनुचित उपयोग कर काम कराने का प्रयास किया जा रहा है। चूंकि बिहार पुलिस को सौंपी गयी कार्य प्रकृति काफी संवेदनशील होती है, इसलिए पुलिस पदाधिकारी शिष्टाचार भेंट के क्रम में सेल्फी/ फोटोग्राफ आदि से यथासंभव परहेज करें। आदेश के अवहेलना होने पर आचार नियमावली में किये गये प्रावधानों के आलोक में अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। डीजीपी ने कहा कि बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 एवं अखिल भारतीय सेवा (आचार) नियमावली 1968 (समय-समय पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.