खगडि़या, अप्रैल 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार में लोकप्रियता नही 10 हजार में खरीदा गया जनमत है। अगर जनमत का मुख्यमंत्री होता तो 202 विधायकों का मुख्यमंत्री अपने पद को छोड़कर राज्यसभा नहीं जाते। यह बातें शुक्रवार को शहर के आवासबोर्ड रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जनसुराके सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह जनमत निर्वाचन आयोग के दुरुपयोग व अधिकारियों के पावर का इस्तेमाल कर लिया गया है। जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि हमने पहले ही दावा किया था कि विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार नहीं रहेंगे और वह आज सच साबित हुआ है। यह भी पढ़ें- नाम, उम्र और एफिडेविट पर सम्राट चौधरी ने विपक्ष को सुनाया; बोले- जितना मेरा करियर उसके बाद तो... इस बात की उन्होंने इसलिए घोषणा की थी कि नीतीश कुमार...