नई दिल्ली, जुलाई 2 -- VBRAMG Bihar: विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी अधिनियम ग्रामीण (वीबीजीरामजी) योजना शुभारंभ के साथ विधिवत लागू हो गया। राष्ट्रीय स्तर पर लागू इस नए अधिनियम की शुरुआत गुरुवार को अधिवेशन भवन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते श्रवण ने कहा कि अब इस योजना में श्रमिकों के मजदूरी पर मद में लगभग 45 सौ करोड़ रुपये बिहार को शेयर देना होगा। पहले एक रुपया भी राज्य सरकार को नहीं देना होता था। इसके तहत मजदूरों को अब साल में 125 दिनों का रोजगार मिलेगा और मजदूरी की दर में भी इजाफा हो गया है। पहले इस योजना का नाम मनरेगा था जिसके तहत साल में 100 दिनों तक काम दिया जाता था। इससे पहले शुभारंभ समारोह में योजना से संबंधित कंपेडियम का विमोचन मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि र...