बिहार में रोज हो रहा एनकाउंटर, अब किशनगंज में पुलिस की गोली से अपराधी हुआ लंगड़ा; 2 पुलिसकर्मी जख्मी
शैलेश ओझा, मई 21 -- Kishanganj Encounter: बिहार में अब लगभग हर दिन एनकाउंटर हो रहा है। बिहार पुलिस की गोली अपराधियों को लगातार लंगड़ा कर रही है। अब किशनगंज में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी है। किशनगंज जिले में सदर थाना क्षेत्र के फरीगोला रेलवे फाटक के समीप चौहान बस्ती में बाइक चोरी गिरोह में शामिल बदमाश से हुई भिड़ंत में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घटना में एक बदमाश की ओर से पुलिस टीम पर की गई फायरिंग में आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है। घायल बदमाश पवन कुमार कटिहार जिले के रौतारा का रहने वाला है। बदमाश को पांव में गोली लगी है। कार्रवाई के दौरान सदर थाना के अवर निरीक्षक नीतीश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं डीआईओ प्रभारी सह इंस्पेक्टर मुश्ताक आलम को आंशिक रूप से चोटें आई है। घटना की सूचना पर डीएम विशाल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.