हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 25 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुधा के माध्यम से दूध का उत्पादन 40 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर सवा करोड़ लीटर रोज करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन कल्याण है। किसानों, पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को लोक सेवक आवास में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की समीक्षा की और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कॉम्फेड के माध्यम से राज्य के पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु-गाय, भैंस, बकरी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें महिला पशुपालाकों को प्राथमिकता दी जाय।मछली उत्पादन बढ़ाने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने नेपाल एवं सीमावर्ती राज्यों के मछली के बाजार ...