बिहार में रोजगार देने में कंपनियों की दिलचस्पी नहीं बढ़ी, NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बहुत कम
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 4 -- बिहार में रोजी-रोजगार देने में कंपनियों की अब भी दिलचस्पी नहीं बढ़ रही है। देश में 57 लाख से अधिक कंपनियों ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पंजीकरण करा रखा है। लेकिन, बिहार के लिए मात्र दो लाख 69 हजार कंपनियों ने ही पंजीकरण कराया है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10 लाख से अधिक कंपनियों ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पंजीकरण कराया है। नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के अनुसार देश में अभी 57 लाख 47 हजार 866 कंपनियों ने बतौर नियोक्ता अपना पंजीकरण कराया है। इन कंपनियों की ओर से राज्यों का चयन किया जाता है। यानी पंजीकृत कंपनियों में कौन किस राज्य में जाकर बेरोजगारों को रोजगार देना चाहते हैं, यह उनके पास विकल्प चुनने का अधिकार होता है। महाराष्ट्र के लिए 10 लाख 38 हजार 868 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.