बिहार में रैपिड रेल का रूट मैप: पटना से 4 दिशाओं में 160 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, मुजफ्फरपुर समेत 16 शहर जुड़ेंगे
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 11 -- बिहार में एनसीआर की तर्ज पर रेपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का जाल बिछने वाला है। राजधानी पटना से चार दिशाओं में 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेपिड ट्रेनें दौड़ेंगी। इनका संचालन पटना से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, आरा और गयाजी रूट पर किया जाएगा। रेपिड रेल का अलग से ट्रैक बिछाया जाएगा। इस कॉरिडोर से पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, जहानाबाद, गयाजी और भोजपुर जिले के 16 छोटे-बड़े शहर रैपिड रेल से आपस में जुड़ जाएंगे। इन शहरों के बीच आवागमन और भी बेहतर एवं तेज हो जाएगा। इसका सीधा फायदा कामकाजी लोगों, मरीजों, छात्र-छात्राओं समेत अन्य आमजन को होगा। बिहार में रैपिड रेल कॉरिडोर बनने के बाद पटना के आसपास के शहरों एवं उपनगरों से राजधानी आना-जाना और आसान हो जाएगा। रैपिड रेल से इनकी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.