पटना, अप्रैल 22 -- ईरान युद्ध से उपजे एलपीजी संकट के बीच बिहार में अब राशन दुकानों पर कोयला मिलेगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने आम जनता को सहूलियत देते हुए यह फैसला लिया है। इस संबंध में खान एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। राशन कार्ड धारक खाना पकाने के लिए जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों से कुकिंग कोयला खरीद सकेंगे। खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े बिहार के दो करोड़ से ज्यादा परिवारों को यह सुविधा मिलेगी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग और परिवहन विभाग के साथ ही सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा। उन्होंने संबंधित विभागों से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के लाभार्थियों को पीडीएस दुकानों के जरिए कुकिंग कोयला उपलब्ध कराने को ले...