पटना, फरवरी 27 -- Bihar News: बिहार में इस बार राज्यसभा चुनाव बेहद ही दिलचस्प होने जा रहा है। यूं तो चार सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है लेकिन एक सीट पर जबरदस्त फाइट हो सकती है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान कर दिया है कि इस चुनाव में महागठबंधन अपना प्रत्याशी उतारेगा। इस बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से आग्रह किया है कि राज्यसभा चुनाव में हमारी पार्टी को आप समर्थन दें। हमारी पार्टी का कोई नेता राज्यसभा में नहीं है। अख्तरुल ईमान शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। मजबूत...