पटना, अप्रैल 4 -- बीते नौ मार्च से चल रहे सीओ व राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के कारण राज्य में राजस्व से संबंधित काम ठप हो चुके हैं। हड़ताली संघ के अनुसार नौ मार्च से चार अप्रैल के बीच 15 हजार 849 मामले आए। इसमें से मात्र 604 का ही निबटारा हो सका है। यानी लगभग चार फीसदी मामलों का ही निबटारा हो सका और अब भी 15 हजार 220 मामले लंबित हैं। जबकि विगत 2025 में नौ मार्च से चार अप्रैल के बीच 92 हजार 763 मामले आए, जिसमें से 81 हजार 313 का निबटारा हो गया। बिरसा यूनाइटेड के अध्यक्ष सह संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता आदित्य शिवम शंकर ने कहा कि संघ का मानना है कि सामूहिक अवकाश समेत सभी समस्याओं का समाधान परस्पर सम्मान एवं संवाद से ही निकल सकता है। संघ सरकार से टकराव नहीं चाहता, लेकिन हमें बीमार बताया जाना और इलाज कर देने जैसी धमकी भरी शब्दावली से संवाद नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.