बिहार में राजस्व कर्मियों का होगा तबादला, दिलीप जायसवाल ने चालू किया ट्रांसफर पोर्टल
पटना, मई 13 -- बिहार में राजस्व कर्मियों के तबादला की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को राजस्व कर्मचारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राजस्व कर्मचारियों के ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए विभागीय पोर्टल को चालू कर दिया है। यह पोर्टल 13 मई से 31 मई 2026 तक सक्रिय रहेगा, जिसके माध्यम से कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में विभाग के अवर सचिव अरविंद कुमार ने राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, बिहार को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली, 2025 लागू होने के बाद राजस्व कर्मचारी संवर्ग अब राज्य स्तरीय संवर्ग बन चुका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.