बिहार में रफ्तार का कहर; छपरा में ऑटो की सामने से टक्कर में 2 की मौत, आधा दर्जन जख्मी
छपरा, जून 15 -- Bihar Road Accident News: बिहार के छपरा में रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जिन्दगी निगल ली। परसा थाना क्षेत्र के सोनहो स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दोनों ऑटो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना परसा-शीतलपुर-सीवान एसएच-73 पर तितिरा गांव के समीप हुई। बताया जा रहा है कि दोनों ऑटो आमने-सामने से आ रहे थे। तभी अचानक दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.