मुजफ्फरपुर, मई 4 -- Bihar News Today: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एनएच 27 पर रतनपुरा गांव के पास रविवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया।बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार शहर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान रतनपुरा गांव के समीप एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सीधे फोरलेन पर एक लाइन होटल के सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में आगे दो और पीछे दो, यानी कुल चार युवक सवार थे। चारों की घटनास्थल पर ...