बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- बिहार के नालंदा जिले में उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस के एक जवान को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शनिवार को हुई। गोली लगने से जवान घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का हॉर्न बजाने को लेकर आरोपियों से उसका झगड़ा हुआ था। उसके बाद जवान की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। गोली जवान के पैर में लगी जिससे उसकी जान बच गई। जख्मी वेद प्रताप कुमार पिता नंदलाल प्रसाद उर्फ पिन्नू लाल, उत्तर प्रदेश पुलिस बल का जवान है। वर्तमान में वह चंदौली एसपी ऑफिस में कार्यरत है। जख्मी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह बिहारशरीफ से स्कॉर्पियो लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। कई बार हॉर्न बजाने के बावजूद बाइक नहीं हटाई गई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.