पटना, जुलाई 21 -- Bihar Weather Alert: बिहार में मॉनसून के फिर से सक्रिय होने के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार 21 जुलाई की देर शाम तक पटना समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना से औरंगाबाद और समस्तीपुर तक मौसम रात तक खराब रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार देर शाम तक 13 जिलों के 85 प्रखंडों में मौसम खराब रहने की आशंका है। पटना के अथमलगोला, खुसरूपुर, घोसवरी, दनियांवा, दुल्हिन बाजार, धनरुआ, नौबतपुर, पंडारक, पालीगंज, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, बिक्रम, मसौढ़ी और बेलछी प्रखंड में गरज-तड़क के साथ बारिश होने के पूरे आसार हैं। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने का भ...