संवाद सूत्र, अगस्त 9 -- बिहार के दरभंगा जिले में एक मौलाना का महापाप सामने आयाा है। यहां घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना ने 15 वर्षीया छात्रा से दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर शुक्रवार देर रात घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर के करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने आरोपित मौलाना जैनुल आबेदीन को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ साक्ष्य भी जुटा रही है। थाना...