रोहित, जुलाई 10 -- UPI Payment: बिहार यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) लेन-देन में अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ रहा है। बीते दो वर्षों में मई में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम लिमिटेड (एनपीसीआई) के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। मई 2025 में यूपीआई लेन-देन 3.91 प्रतिशत बिहार में हुआ था। इस माह यूपीआई लेन-देन 98,286 करोड़ रुपये का रहा। वहीं यूपीआई का यह लेन-देन मई 2026 में घटकर 2.43 फीसदी रह गया है। इस माह में बिहार में यूपीआई के माध्यम से केवल 73,443 करोड़ रुपये का ही हो सका। मतलब मई 2025 के मुकाबले मई 2026 में 24,843 करोड़ रुपये(1.48 फीसदी) की कमी रही। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल कुमार नोपानी कहते हैं कि बीते कुछ वर्षों में जिस तरह साइबर ठगी के मामले बिहार में बढ़े हैं। उसके कारण भी लोग अब यूपीआई के उपयोग...