बिहार में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ मरीज, शरीर में तांबा बढ़ने से गलने लगते हैं लिवर और ब्रेन
प्रमुख संवाददाता, जून 26 -- Rare Wilson Disease in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) से एक बेहद ही हैरान करने वाला और अनोखा मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों की टीम ने एक ऐसे मरीज की पहचान की है, जो दुनिया की सबसे दुर्लभ और खतरनाक बीमारियों में से एक 'विल्सन रोग' से पीड़ित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्लभ बीमारी सीतामढ़ी जिले के रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर में पाई गई है। पीड़ित किशोर अस्पताल में सामान्य पेट दर्द की शिकायत लेकर आया था, लेकिन जब डॉक्टरों ने गहराई से जांच की तो इस हैरान कर देने वाले जेनेटिक विकार का खुलासा हुआ। बिहार के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में इस दुर्लभ बीमारी का पहला आधिकारिक मरीज मिलने से राज्य के स्वास्थ्य महकमे और डॉक्टरों के बीच यह मामला कौतूहल और शोध का विषय बन गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.