ब्रजेश कुमार, जून 23 -- Supaul High Voltage Drama: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार की सुबह एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रिपोर्ट के अनुसार, सिमराही दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर एक महिला अपनी एक छोटी और मासूम बच्ची को गोद में लेकर अचानक ऊपर चढ़ गई। मंगलवार की सुबह जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों की नजर टावर की ऊंचाई पर मौजूद महिला और बच्ची पर पड़ी, पूरे बाजार और आसपास के रिहायशी इलाकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सिमराही दुर्गा मंदिर परिसर और मोबाइल टावर के नीचे सैकड़ों स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। । महिला का आरोप है कि उसके पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली है और उसे तथा उसके बेटे को जबरन घर से धक...