कटिहार, मई 1 -- Cyber Crime In Bihar: बिहार में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जहाँ एक ओर प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधियों ने भी अपनी चालें तेज कर दी हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों से सूचना मिल रही है कि अज्ञात नंबरों से जनप्रतिनिधियों को फर्जी कॉल और संदेश आ रहे हैं। साइबर अपराधी खुद को सीनियर सरकारी अधिकारी या विभाग का कर्मी बताकर जनप्रतिनिधियों को झांसा दे रहे हैं कि उनका पिछला मानदेय बकाया है और उसे तुरंत उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाना है।मानदेय का लालच देकर ठगी ठगी का तरीका बेहद शातिर है। अपराधियों द्वारा मुखिया और वार्ड सदस्यों को कॉल कर कहा जाता है कि सरकारी खजाने से उनका मानदेय जारी हो चुका है। इसे प्राप्त करने के लिए उनसे बैंक खाता संख्या, आधार नंबर और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी माँगा जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.