हमारे संवाददाता, नवम्बर 12 -- बिहार के बक्सर जिले में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के नया भोजपुर गांव में मंगलवार की रात एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इस घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। महिला का पति सुनील कुमार राजमिस्त्री है। काम से लौटने के बाद जब वह घर पहुंचा तो देखा कि सभी अचेतावस्था में हैं। राजमिस्त्री के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला और उसके दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज चल रहा है उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। नया भोजपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.