निज प्रतिनिधि, सितम्बर 9 -- बिहार के नवादा जिले में एक मां ने अपने बच्चे को पईन में फेंक दिया है। नवादा जिले में चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पईन से एक साल के मासूम बच्चे की लाश बरामद की गयी है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मां ने ही उसे पईन में फेंक दिया। बच्चा, पटना जिला के धनरुआ थाना क्षेत्र के पसिया गांव निवासी रवि बिंद का पुत्र था। रवि ने अपनी पत्नी ललिता कुमारी के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की मानें तो महिला मानसिक रूप से बीमार है। ग्रामीणों ने बताया कि रवि, तीन दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों के साथ चचेरे ससुर के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल फतेहपुर गांव आया था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। इस...