संजय कुमार पाण्डेय, अप्रैल 20 -- Bihar News: बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है। एकारी देवी टोला स्थित मंदिर परिसर में रविवार देर शाम मां काली की पिंड को क्षतिग्रस्त पाया गया। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने इसे धार्मिक आस्था पर प्रहार बताते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम मंदिर परिसर की बिजली अचानक बाधित हो गई थी। जब कुछ स्थानीय लोग मंदिर के पास पहुंचे और वहां की स्थिति देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां काली की पिंड क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.