सुपौल, मार्च 22 -- बिहार के सुपौल जिले में एक महिला कॉन्सटेबल की संदिग्ध अवस्था में मौत से सनसनी मच गई है। सुपौल प्रखंड परिसर में ईद ड्यूटी के दौरान तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से शनिवार की रात हड़कंप मच गया। सभा भवन परिसर स्थित एक बंद बाथरूम में उनका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।मृतका की पहचान भोजपुर जिले के सीकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटखौली वार्ड-8 निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री ऋतु कुमारी के रूप में हुई है। वह किशनपुर थाना में पदस्थापित थीं और ईद के मद्देनजर प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में करीब 40 महिला कांस्टेबलों के साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े 7 बजे वह मोबाइल चार्जिंग के बहाने बाथरूम में गई थीं। काफी देर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.