नई दिल्ली, अगस्त 28 -- बिहार में एक घूसखोर महिला पदाधिकारी को दबोच लिया गया। निगरानी ने समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) कंचन कुमारी झा को दो लाख रुपये और 37 हजार मूल्य की वॉशिंग मशीन घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ घरेलू नौकर सुमित कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी ने डीसीएलआर के सरकारी आवास की जांच की, वहां से 13.82 लाख रुपये मिले हैं। उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित विशेष निगरानी कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई हो रही है। विभूतिपुर निवासी मनोज महतो ने डीसीएलआर पर उनके कोर्ट में दायर वाद में फैसला देने के लिए दो लाख रुपये और वॉशिंग मशीन मांगने का आरोप लगाया था। मधुबनी की मूल निवासी कंचन डेढ़ साल से रोसड़ा में डीसीएलआर हैं।पांच लाख की मांग, साढ़े 4 लाख नकद व वाशिंग मशीन पर डील दखल-देहान...