खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि सीपीआईएम खगड़िया के द्वारा लगातार गिरती हुई कानून व्यवस्था को लेकर आज सम्राट सरकार का पुतला फूंककर शनिवार को विरोध जताया गया। यह कार्यक्रम बेगूसराय के चकिया थाना अंतर्गत शराब माफियाओं का विरोध करने पर एक 27 वर्षीय महिला का माफियाओं के द्वारा ना केवल सामूहिक बलात्कार के खिलाफ आयोजित किया गया। इस मौके पर सीपीआईएम जिला कार्यालय से शाम चार बजे सम्राट सरकार के पुतले के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अस्पताल चौक पहुंचा। जहां गिरती हुई कानून व्यवस्था,पुलिस की अकर्मण्यता एवं बेगूसराय के चकिया थाना अंतर्गत वीभत्स सामूहिक बलात्कार के आरोपी को सजा देने की नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका। यह भी पढ़ें- बिहार में महिला असुरक्षित, पुलिस बेलगम: ...