हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 2 -- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये प्राप्त करने वाली महिलाओं ने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं, इसको लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। जीविका के कर्मी मोबाईल एप के माध्मय से महिलाओं से बात कर जानकारी अपलोड कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभुकों के व्यवसाय का आकलन कर उन्हें अगली किस्त का भुगतान किया जा सके। राज्य की एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को अब तक 10-10 हजार रुपये दिये गए हैं। इन महिलाओं को रोजगार प्रारंभ करने के लिए ही राशि दी गई है। सर्वे के बाद जीविका के पास इसकी सूची प्राप्त हो जाएगी कि कितनी महिलाओं ने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं और उनकी आगे की जरूरतें क्या हैं। इसी के अनुरूप इन महिलाओं को जीविका द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिन महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.