बेगुसराय, जनवरी 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की सशक्त और राजनैतिक सहभागिता को व्यापक बनाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और युवा कांग्रेस की ओर से शक्ति अभियान के तहत नेतृत्व सृजन अभियान कार्यशाला रविवार को समाप्त हुई। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यशाला में पूरे राज्य के अलग अलग जिलों से लगभग 70 महिलाओं ने हिस्सा लिया। रतनपुर स्थित एक रिसॉर्ट में दो दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के बीच राजनैतिक जागरूकता की कमी नहीं है। जरूरत है उसे सही दिशा और मार्गदर्शन की। शक्ति टीम इस दिशा में जो प्रयास कर रही है वह अद्भुत है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से इस अभियान के लिए उन्होंने हर संभव सहायता का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.