पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का मुद्दा लोकसभा में जोरदार ढंग से उठाते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में महिला के साथ हुई कथित अमानवीय घटना को "दरिंदगी की पराकाष्ठा" बताते हुए कहा कि बिहार की बेटियां आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सांसद ने सदन में कहा कि नालंदा की घटना ने न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को अर्धनग्न कर सड़कों पर घसीटा गया, उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और पूरी घटना का वीडियो वायरल किया गया, जो बेहद शर्मनाक और दर्दनाक है। सांसद ने अपने वक्तव्य में केवल नालंदा की घटना तक ही बात सीमित नहीं रखी, बल्कि पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.