पटना, मार्च 28 -- प्रदेश राजद महासचिव भाई अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू करने जा रही है। शनिवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने महाराष्ट्र में शिंदे के साथ खेल कर दिया था, वही इतिहास वह बिहार में दोहरा रही है। भाजपा की कोशिश है कि बिहार में जदयू का खात्म हो जाए। भाजपा नेता पहले ही क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी को नकारते रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में जदयू अब भी भाजपा की पिछलग्गू बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...