मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- बिहार में बस का किराया 15 फीसदी तक बढ़ सकता है। परिवहन विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की। इसमें साधारण बसों के किराये में 50 किमी तक के लिए 15%, 100 किमी के लिए 14%, 150 किमी तक के लिए 13%, 200 किमी तक के लिए 12%, 250 किमी तक के लिए 11% और 300 किमी की अधिक दूरी तक के लिए 10% वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। विभाग ने एक माह के अंदर इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा है। बिहार राज्य मोटर फेडरेशन के प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने बताया कि परिवहन विभाग हर पांच साल पर बस किराये की समीक्षा करता है। इस पर फेडरेशन की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नीतीश की 2 दशकों की शानदार पारी हमेशा याद रहेगी, इन फैसलों से खींची लंबी लकीरएक माह में आपत्ति और सुझाव मांगे गए परिवहन विभाग ने गुरुवार को राज्य में बस ...