बिहार में मवेशियों की संख्या घटी, सम्राट चौधरी की अपील- सवा करोड़ लीटर रोजाना दूध उत्पादन करें
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सुधा के माध्यम से दूध का उत्पादन 40 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर सवा करोड़ लीटर रोज किया जाए। उन्होंने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता जन कल्याण है और सरकार किसानों, पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम कर रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री बिहार में दूध का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं और इस संबंध में अपील कर रहे हैं तो दूसरी तरफ 21वीं पशुगणना रिपोर्ट से यह पता चला है कि राज्य में लोगों को पशुपालन कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। हालत यह है कि दुधारू मवेशियों की संख्या में 10 फीसदी तक कमी आ गई है। सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने दूध का उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए क्या कहा है। मुख्यमंत्री सम्रााट चौधरी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.