पटना, अप्रैल 22 -- बिहार में स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने अहम फैसला लिया है। बच्चियों की सुरक्षा के लिए गठित की गई पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) को अब सरकार स्कूटी एवं बाइक मुहैया करेगी। सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में इसके लिए 66.75 करोड़ रुपये के बजट को मंजूदी दी गई है। इसके तहत पुलिस दीदी के लिए 1500 स्कूटी और पुलिस कर्मियों के लिए 3200 बाइक की खरीद की जाएगी। पिछले साल ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड बनाने का फैसला लिया था। राज्य के सभी प्रमुख शहरों एवं कस्बों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों के आसपास इनकी तैनाती की गई है। इसमें विशेष तौर पर महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें पुलिस दीदी कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.