पटना, मार्च 9 -- बिहार में पलायन एक बड़ा मुद्दा है। अब राज्य सरकार ने बिहार से पलायन रोकने का प्लान तैयार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में बिहार से मजदूरों का पलायन पूरी तरह रोका जाएगा। इसके लिए एक-एक मजदूरों को चिह्नित किया जाएगा और उनके लिए यहीं रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री सोमवार को गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार 2026 को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन गन्ना उद्योग विभाग द्वारा ज्ञान भवन में किया गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि इंसेंटिव देकर चीनी उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार इंसेंटिव नीति 2026 बना रही है। यही नहीं सरकार हर सेक्टर में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव देगी।उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 25 चीनी मिल खोलने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.