बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- बिहार में भूमि विवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए चल रहा अभियान : उप मुख्यमंत्री सूबे में कानून का है राज, किसी को भी कानून के साथ खेलने की छूट नहीं श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने शेखपुरा के सुजाबलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम फोटो 26 शेखपुरा 01 - सुजाबलपुर में श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेते डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा, डीएम शेखर आनंद व एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार में भूमि विवाद की समस्याओं का स्थायी निदान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह सूबे की जनता के हित में है। ये बातें बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा ने बुधवार की देर रात को शेखपुरा के सुजाबलपुर गांव में पत्रकारों से कहीं। भाजपा नेता सुंदर सहनी की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने उप मुख...