नई दिल्ली, अगस्त 13 -- जंतर-मंतर से लेकर झारखंड की गलियों तक उठी नौजवानों की आवाज अब बिहार के सियासी मैदान में गूंजने लगी है। लंबे अरसे से नौकरी और परीक्षा में पारदर्शिता की उम्मीद लगाए बैठे हजारों प्रतियोगी छात्रों का सब्र अब जवाब दे चुका है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) का नोटिफिकेशन जारी न होने और शिक्षा विभाग के टालमटोल रवैये से आहत होकर छात्रों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। राजधानी पटना में हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया कि छात्र नेता दिलीप आने वाली 18 अगस्त से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। यह सिर्फ एक हड़ताल नहीं, बल्कि तंत्र की वादाखिलाफी के खिलाफ उठी वह आवाज है जो जल्द ही विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में है।वादाखिलाफी से भड़का छात्रों का गुस्सा पटना में आयोजित छात्रों...