पटना, अप्रैल 15 -- विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने विजय चौधरी तथा बिजेन्द्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को बयान जारी कर उन्होंने उम्मीद जतायी कि पहली बार भाजपा के नेतृत्व में बनी सम्राट सरकार बिहार में निषाद आरक्षण लागू कराएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार ने निषाद आरक्षण की अनुशंसा की थी, लेकिन अब तक यह लागू नहीं हो सकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा, मुख्यमंत्री बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी श्री सहनी ने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि सम्राट चौधरी न्याय, पारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.