बिहार में भीषण गर्मी ढा रहा सितम; स्कूल, कोचिंग, आंगनबाड़ी के समय बदले, नया टाइमिंग जानें
भभुआ, मई 18 -- Heatwave affects School Coaching Timing: बिहार में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। गर्मी को देखते हुए भभुआ जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने आदेश जारी कर जिले के सभी प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। यह आदेश 19 से 31 मई तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में इन दिनों दोपहर के समय भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। डीएम ने इसे देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत विद्यालय में शिक्षण कार्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.