मऊ, मार्च 16 -- बिहार के बक्सर जिले में सड़क पर हुई एक सनसनीखेज वारदात ने उत्तर प्रदेश के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक को बेरहमी से ट्रक से कुचल दिया। इस घटना में मऊ निवासी 30 वर्षीय पंकज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही उसके घर में मातम छा गया। घटना नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर इलाके में देर रात हुई। बताया जा रहा है कि बालू लोड करने के लिए ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान दो ट्रक चालकों के बीच आगे निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चालक आपस में भिड़ गए।रोड रेज में मर्डर, ट्रक से कुचला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक चालक लोहे की रॉड लेकर दूसरे चालक की ओर मारने के लिए दौड़ पड़ा। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.