पटना, जनवरी 4 -- बिहार के भिखारियों को नीतीश सरकार उद्यमी बना रही है। राज्य में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना चला रही है। इसके लिए राज्य के 10 जिलों में 19 भिक्षुक पुनर्वास गृह संचालित है। इसमें भिक्षुकों को रहना, खाना और सुरक्षित जीवनवयापन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा भिक्षुकों को स्वरोजगार करने के लिए सरकार की ओर 10 हजार रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा उन्हें शिक्षा, रोजगार और पुनर्वास जैसे कई लाभ भी दिए जाते हैं। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 544 भिक्षुकों को आर्थिक सहायता दी गई है। यह योजना भिखारियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना में भिक्षुकों को छोटे व्यवसाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.