बिहार में भाई-बहन और जीजा की तिकड़ी ने 400 लोगों को ठगा, साइबर क्राइम का सरगना है इंजीनियर
प्रधान संवाददाता, जून 11 -- बिहार में भाई-बहन और जीजा की तिकड़ी ने मिलकर साइबर धोखाधड़ी के जरिए करीब चार सौ लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। ठगी के शिकार लोग बिहार समेत कई अन्य राज्यों के हैं। बुधवार को साइबर पुलिस ने मेहदीगंज थाने के नवनीत नगर के एक किराए के मकान से तीनों को गिरफ्तार किया। हालांकि ठगी में साथ देनेवाले दो आरोपित फरार हैं। ठगों के पास से तीन मोबाइल,दो आधार,तीन एटीएम, पांच सिमकार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। मुख्य सरगना गौरव राज नालंदा के नवदुर्गा का निवासी और बीटेक है। साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि मेहदीगंज के नवनीत नगर में कुछ साइबर ठगों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। गिरोह की खोज के लिए गठित टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी कर तीनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ठगों में नालंदा जिले के हाजीपुर नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.