बिहार में भतीजे ने चाचा-चाची और चचेरे भाई को धारदार हथियार से काटा, चाचा की मौत; दो गंभीर
विनय मणि तिवारी, जून 27 -- Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मनुआ स्थित इस्माइलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात पहले के जमीनी विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपियों ने अपने ही सगे चाचा, चाची और चचेरे भाई पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह काट डाला। इस भीषण और जानलेवा हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में भारी कोहराम मच गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में ताजिया जुलूस के दौरान खूनी खेल, करतब दिखाने के विवाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.