पटना, नवम्बर 15 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो: बेतिया राज की संपत्ति को राजसात करने की प्रक्रिया जोरों पर है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पूर्वी चम्पारण में बेतिया राज की 974 एकड़ जमीन को राजसात कर लिया है। विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सरकार ने पूर्वी चम्पारण के तीन मौजा झखरा, फुर्सतपुर और बैरिया की 224 प्लॉट को राजसात किया है जो कुल 974.50 एकड़ है। अब इस संपत्ति को राज्य सरकार जनकल्याण के काम में उपयोग कर सकेगी। अधिकारियों के अनुसार संपत्ति को राजसात होने की अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। इच्छुक पक्षकारों को 60 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। आपत्तियों की सुनवाई के लिए जिला स्तर पर विशेष पदाधिकारी नामित किए जाएंगे, जिन्हें सिविल न्यायालय के समान शक्तिया...