पटना, मार्च 19 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बयान जारी कर आरोप लगाया है कि बिहार में आज बेटियां संकट में हैं। सरेआम मार-काट मची हुई है। हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि विकास के हर पैमाने पर बिहार सबसे नीचे दिखाई दे रहा है। सरकार की नीति ने बिहार को दिशाविहीन कर दिया है। आज बिहार का युवा अपने भविष्य को लेकर सशंकित है। बिहार की महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। हर वर्ग के लोग परेशान हैं। आज स्थिति यह है रसोई गैस सिलेंडर जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी लोगों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...