पटना, मार्च 14 -- बिहार में भी बेंगलुरु मॉडल पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनेगी। इस क्षेत्र में देशभर की बड़ी कंपनियों को लाने का प्रयास होगा। इससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए उद्योग विभाग बेंगलुरु मॉडल का अध्ययन करेगा। उद्योग सचिव कुंदन कुमार समेत वरीय अधिकारियों का दल बेंगलुरु गया है। यह टीम इस सिटी का काम देखेगी। उच्चस्तरीय टीम वहां अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद सरकार इलेक्ट्रॉनिक सिटी को लेकर आगे की कार्ययोजना बनाएगी। उद्योग विभाग राजधानी पटना के निकट ही इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने की योजना बना रहा है। राज्य सरकार पटना के निकट फिनटेक सिटी, लॉजिस्टिक पार्क और एजुकेशन सिटी स्थापित करने की योजना पर पहले ही काम कर रही है। अब इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने...