बिहार में बुजुर्ग की आंख में गोली मारकर हत्या, फायरिंग में महिला भी जख्मी; रास्ते के विवाद में बहा खून
संवाद सूत्र, अगस्त 2 -- बिहार के वैशाली जिले में रास्ते के विवाद में जबरदस्त खून-खराबा हुआ है। यहां एक बुजुर्ग को आखं में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वैशाली जिले के राघोपुर पूर्वी पंचायत में शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे में सड़क पर गाड़े गए पिलर को उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी एक महिला मुन्नी देवी घायल हो गईं हैं। फरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। वृद्ध हरवंशु राय एवं आरोपी श्यामनंदन राय के बीच सड़क पर पिलर गाड़ने को लेकर दो वर्षों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी उसी विवाद को लेकर पंचायत हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष पिलर हटाने को लेकर राजी हो गया था। शनिवार को हरवंशु राय की तरफ का पिलर उखाड़ दिया गया और भराई के लिए एक टेलर बालू गिड़ा दिया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.