पटना, मार्च 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार फिलहाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी आचार्या ने कहा, चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार .. बिहार में बीजेपी का " ऑपरेशन फिनिश नीतीश " संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया .. चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और चला गया हाथ से बिहार .. समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार ..
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.