निज प्रतिनिधि, अक्टूबर 14 -- निज प्रतिनिधि, बेगूसराय। अब बिहार एक एसिड कांड से दहल उठा है। इस बार निशाने पर हैं एक लेडी डॉक्टर। बेगूसराय जिले में नगर थाना क्षेत्र के बाइपास से हर्रख जाने वाली सड़क पर सोमवार की रात घर जा रही एक महिला चिकित्सक पर सिरफिरे बदमाश ने एसिड से हमला कर दिया। इसमें डॉक्टर झुलसकर जख्मी हो गयी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। एसिड पड़ने से हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा हल्का जला है। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी मनीष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी ने बताया कि इस मामले का मुख्य अभियुक्त दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव निवासी दिनेश झा के पुत्र गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला चिकित्सक ने नगर...