अमरेन्द्र कुमार, अप्रैल 9 -- बिहार के अऱरिया जिले में खौफनाक वारदात हुई है। यहां बीच सड़क एक युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। युवक का सिर सरेआम सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। इसके अलावा उसका धड़ भी सड़क पर काफी वक्त तक पड़ रहा। सड़क पर मौजूद लोग इस भयानक हत्याकांड को देख सिहर उठे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के समीप कहासुनी के बाद आवेश में आकर सत्तू बूिक्रेता ठेला चालक ने पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी। सत्तू बिक्रेता ने पिकअप चालक का सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक पिकअप चालक 42 वर्षीय अली हुसैन जोगबनी थाना क्षेत्र के अमोना गांव का रहने वाला था। इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक घर में छिपे आरोपी सत्तू बिक्रेता को पकड़ लिया। भीड़ ने पह...