बिहार में बिहुला विषहरी मनसा पूजा पर होगा सार्वजनिक अवकाश? सरकार के पास आया छुट्टी का प्रस्ताव
मुख्य संवाददाता, अगस्त 12 -- बिहार में बिहुला विषहरी पर्व यानी मनसा पूजा पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित हो सकता है। राज्य सरकार की ओर से मनसा विषहरी पूजा पर एक दिन की छुट्टी देने की तैयारी की जा रही है। राज्य के तीन प्रमंडलों से इस संबंध में प्रस्ताव आया है। मुख्यालय के स्तर पर इस पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि बिहुला विषहरी पर्व को अंग क्षेत्र में प्रमुखता से मनाया जाता है। यह इस क्षेत्र का लोक पर्व माना जाता है। हालांकि, इस साल मनसा पूजा के मौके पर छुट्टी नहीं होगी। अगर राज्य सरकार के द्वारा प्रस्ताव को मंजूर किया भी जाता है तो संभव है कि अगले साल यानी 2027 के कैलेंडर मे छुट्टी का आदेश लागू किया जाएगा। घोषणा होती है तो बिहुला विषहरी पर्व पर एक दिन की छुट्टी पूरे बिहार में रहेगी। दरअस, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.